वैश्य विकास समिति का 55वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बाबा गणिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन

सच खबर, राँची, रांची नगर मध्यदेशीय वैश्य विकास समिति हलवाई समाज द्वारा बाबा गणिनाथ जी महाराज की 55वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह बाबा गणिनाथ मंदिर को सजाया गया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे, झांकी और नाचते-गाते समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

प्रभात फेरी कचहरी चौक होते हुए पुलिस एसोसिएशन गेस्ट हाउस पहुंची, जहां कार्यक्रम सभा में बदल गया। इस अवसर पर बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण सजा प्रतियोगिता और महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

समाज की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत संस्था के मुख्य संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता ने किया। अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

मंच संचालन शशि भूषण गुप्ता ने किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *