उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त प्रशासन

नियत दर से अधिक मूल्य पर बिक्री या कालाबाजारी करने पर होगी अनुज्ञप्ति रद्द

सच खबर, सिमडेगा :- उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त सिमडेगा के निर्देशानुसार जिला कृषि कार्यालय परिसर में उर्वरक अनुज्ञप्तिधारकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती माधुरी टोप्पो ने की।

इस दौरान उन्होंने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरकों की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी, अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर अनुदानित उत्पाद की जबरन बिक्री तथा बिना पोस मशीन में एंट्री किए उर्वरकों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला कृषि पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता उक्त नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि अपने प्रतिष्ठान में नाम पट्टिका, भंडार तालिका एवं दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में कई अनुज्ञप्तिधारक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *