दिवगंत शिक्षक को संत मरियम स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई

सच खबर, मेदिनीनगरः सोमवार को संत मरियम स्कूल छात्रावास प्रांगण में स्कूल के दिवगंत शिक्षक यशवंत प्रसाद के शोक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । विदित हो कि लगभग 11 दिन रिम्स अस्पताल में संघर्ष करने के बाद संत मरियम स्कूल के वरिष्ठ मृदुभाषी और विद्वान शिक्षक यशवंत प्रसाद का निधन हो गया था । स्कूल परिवार ने उन्हे तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की थी। साथ ही उनके सम्मान में एक दिन स्कूल को बंद किया था। उक्त अवसर पर शिक्षकों की संयुक्त टीम और छात्रावास के बच्चों ने सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि यशवंत सर का असमय जाना हमारे स्कूल प्रबंधन के लिए अपूरणीय क्षति है ,जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है । सर के सम्मान में स्कूल प्रबंधन यशवन्त प्रसाद चेरिटेबल ट्रस्ट का निर्माण करेगा जो भविष्य में स्कूल के शिक्षकों के लिए आपातकाल में मददगार साबित होगा स वे बच्चों में काफी लोकप्रिय थे, और अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते थे । अपने बेहतर कार्य कर्तव्य परायणता और सदैव अपने कार्यस्थल को पूजनीय मानने वाले यशवंत सर मृत्यु को प्राप्त होने के बाद भी हम सबों के बीच अपने विचारों से सदैव जीवित रहेंगे मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *