हाई स्कूल सोह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

सच खबर, गढ़वाः गढवा जिला अंतर्गत हाई स्कूल सोह, गढ़वा में सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सोमवार छह फरवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान काफी संख्या में विद्यालय के छात्र तथा शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें । यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है, जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। अतः इन सब को देखते हुए अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाई जा सकती हैं। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक विनय तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *