उपायुक्त ने पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

सच खबर, मेदिनीनगरः जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने गुरुवार को पांकी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने वार्डन से आवासीय विद्यालय में रह रहे बच्चियों की जानकारी ली साथ ही विभिन्न वर्ग के छात्राओं संग अलग-अलग विषयों पर सवाल-जवाब किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री दोड्डे ने वर्ग 7 की छात्राओं को वायुमंडल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इसके अलावे उन्होंने कई अलग-अलग वर्ग के बच्चियों संग संवाद किया.उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने व खूब मेहनत से पढ़ाई करने की बात कही. उपायुक्त श्री दोड्डे ने विद्यालय के किचन व होस्टल के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वार्डन को किचन की साफ-सफाई रखने व बच्चियों को मेन्यू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण खाना परोसने की बात कही.वहीं अकाउंटेंट को विद्यालय में निर्बाध बिजली की आपुर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही साथ ही शौचालय की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने पर भी बल दिया.मौके पर पांकी बीडीओ चंदन कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *