सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर की हृदयस्थल छः मुहान पर ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा विजयानंद पाठक ने की। जबकि कार्यक्रम प्रभारी के रूप में मेदिनीनगर के उपमहापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों एवं श्रमिकों के बीच में ‘बजट पर चर्चा’ की गई । साथ ही कई श्रमिकों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा उर्फ छोटू सिन्हा अधिवक्ता प्रभात तिवारी के साथ कई अधिवक्तागण, गणमान्य, और श्रमिक भाई बंधु काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।