सच खबर, मेदिनीनगरः चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार द्वारा लगाए गए दो प्रतिशत कृषि टैक्स का विरोध किया है। श्री शंकर ने कहा कि चेंबर अपने सभी खाद्यान्न, फल, सब्जी, किराना विक्रेताओं से कल 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए आह्वान करता है। अध्यक्ष आनंद शंकर ने बताया कि यह टेक्स 2 परसेंट केवल देखने में है, जबकि इस्पेक्टर राज और नौकरशाहों के भयादोहन से यह दो सौ पर्सेंट में तब्दील हो जाएगा और राज्य में आम जनता को खाद्यान की किल्लत एवं पेट भरने में आफत आ जाएगी। यदि सरकार इसे लागू करने में सफल हो जाती है तो आने वाले समय में हर प्रकार के व्यापार पर भिन्न-भिन्न अन्य कानून लादे जा सकते हैं। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने सभी व्यवसायी बंधुओ को अपने कल प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान करता है । साथ ही सरकार के इस व्यवसाय विरोधी नीति का विरोध करता है।