सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद-हरिहरगंज के विधायक व एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भूमि एवं राजस्व विभाग की प्रभारी मंत्री जोबा मांझी से मिलकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पांचों अंचलों में भूमि के ऑनलाइन करने में भारी गड़बड़ी को दुरुस्त करने की मांग दोहराई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद री सर्वे कराया जायेगा। फिलहाल त्रुटियों को दूर करने के लिए जिला से महीना में दो बार अधिकारी हुसैनाबाद जाकर शिविर लगाएंगे। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि तीसरी बार मौंसून सत्र के दौरान भी उन्होंने हुसैनाबाद, हरिहरगंज, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, पिपरा में री सर्वे कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि 1980-81 ई में हुए सर्वे को 2016-17 में ट्रायल ऑनलाइन कर भूमि मालिको को परेशानी में डाल दिया है। ऑनलाइन इंट्री में बड़े पैमाने पर त्रुटि है,जिसे विभागीय अधिकारी भी मानते हैं। जबकि प्रभारी मंत्री जोबा मांझी ने चौथी बार भी इस मामले में प्रभारी मंत्री जोबा मांझी ने रटा रटाया जवाब दिया की कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए बंदोबस्त पदाधिकारियों से रोस्टर सहित संशोधित अधियाचना की मांग की गई है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि ढाई वर्ष से नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है।