निजी स्वार्थ के लिए मजदूरों को रोजकार और औद्यागिक विकास को अवरूद्ध कर राजस्व का नुकसान करने के विरोध में आंदोलन करेगा मजदूर संघ

सच खबर, मेदिनीनगरः जनता मजदूर संघ ने पलामू उपायुक्त को निजी स्वार्थ के लिए आम जनता को दिग्भ्रमित कर मजदूरों को रोजकार और औद्यागिक विकास को अवरूद्ध कर राजस्व का नुकसान करने के विरोध में आंदोलन करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि पलामू जिला गढ़वा प्रखंड अंतर्गत कठोतिया कोल माइंस हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को तथाकथित जनप्रतिनिधियों एवं छूट भैया नेताओं द्वारा षड्यंत्र के तहत बंद कराने एवं निजी स्वार्थ सिद्ध हेतु असंवैधानिक आंदोलन के नाम पर आम आवाम को दिग्भ्रमित एवं अशांति फैला कर निजी स्वार्थ सिद्धि में प्रयत्नशील हैं। ज्ञात हो कि माइंस में तथाकथित दुर्घटना में प्रभावित ग्रामीणों की मृत्यु के मुआवजा की मांग पर जिला प्रशासन के ठोस पहल पर कंपनी प्रतिनिधि द्वारा मुआवजे की रकम पीड़ित परिवार को देने हेतु सहमति के बावजूद भी तथाकथित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वार्थ सिद्धि हेतु दो मार्च को असंवैधानिक आंदोलन के माध्यम से औद्योगिक अशांति फैला कर माइंस को बंद कराने के फिराक में है। इस कारण हजारों कार्यरत श्रमिक के रोजगार पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। विदित हो कि कार्यरत श्रमिक आज विगत 1 माह से नो वर्क नो पे के शिकार बने हुए हैं। संघ का कहना है कि हम श्रमिक परिवार भूखे मरने के कगार पर खड़े हैं तथा सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।  षेश पेज दस पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *