सच खबर,मेदिनीनगरः बुधवार 01 मार्च को डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान आर्य, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ. जे.पी. शूर निदेशक पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एमके. डीएवी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर की स्थानीय प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता नानक चंद कोषाध्यक्ष डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली ने किया। इस बैठक में विद्यालय के चतुर्दिक विकास की रूपरेखा तय की गई। विद्यालय भवन का विकास, विस्तार एवं सुंदरीकरण, छात्र एवं शिक्षक कर्मचारी हितों हेतु आवश्यक बातों पर गहन चर्चा हुई। सत्र 2023- 24 के बजट की प्रस्तावना भी रखी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में आगंतुक अतिथियों का स्वागत वेद मंत्रोचार के बीच पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा डी.ए.वी गान एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया । अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने आगंतुक अतिथियों के सम्मान में उनके व्यक्तित्व एवं योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए आगमन हेतु आभार प्रकट किया। बैठक में मुख्य रुप से अरुण कुमार सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल प्रक्षेत्र सी एवं जी, सतवीर सिंह उपाध्यक्ष स्थानीय प्रबंध कर्तृ समिति, वी.के. पांडे प्रबंधक एम.के. डी.ए.वी ,डॉ संजीव श्रीवास्तव प्राचार्य डी.ए.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू, आर. के. सिन्हा प्राचार्य डी.ए.वी भवनाथपुर, मोहम्मद नईम जवाहर नवोदय विद्यालय पलामू , दिनेश ठाकुर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय पलामू, डॉ. अतुल प्रकाश प्राचार्य पी.एम.सी.एच, जी.पी. झा प्राचार्य डी.ए.वी लोहरदगा और स्थानीय प्रबंध कर्तृ समिति के सदस्य डॉ जयकुमार गुरबीर सिंह, उमेश उरांव , कामाख्या नारायण सिंह एवं शिक्षक प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे । बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।