पांकी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा, पांकी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

सच खबर, पांकीः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बुधवार की दोपहर पांकी में बीते दिनों हुई घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पांकी में जो घटना घटी, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की जिसने भी कोशिश की है; उसे प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे। वही बेवजह निर्दाेष लोगों को प्रशासन के लोग परेशान नहीं करें, नहीं तो भाजयुमो के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। झारखंड में इस तरह की घटना अभी वर्तमान में पांकी और रांची में जो हुई इसमें सरकार की विफलता स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही है। अभी आने वाले होली,रामनवमी जैसे त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। इसमें बाधा उत्पन्न करने वाले को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है या जिसके ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई है उनको न्यायिक सहयोग के लिए जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक भाजयुमो के लोग सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की कि पुलिस के खौफ में कोई भी त्यौहार ना बीते इसके लिए प्रशासन के लोग त्योहार मनाने में सहयोग करें। मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शत्रुघ्न सिन्ह, साधु मांझी, सत्य प्रकाश पांडे ,मंटू शर्मा ,अखिलेश ठाकुर ,कुंदन सिंह , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *