पूर्व विधायक दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता सचिदानंद त्रिपाठी के दिव्य स्मृति के अवसर पर 36 वीं पुण्यतिथि सह अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन 10 मार्च को

मेदिनीनगरः मेदिनीनगर के पूर्व विधायक दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता सचिदानंद त्रिपाठी के दिव्य स्मृति के सर पर 36 वां पुण्यतिथि सह अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन 10 मार्च को अधिवक्ता संघ भवन में किया जाएगा। दिवंगत अधिवक्ता व पूर्व विधायक स्व. सच्चिदानंद त्रिपाठी के नाती अधिवक्ता शशिभूषण दुबे ने बताया कि पूर्व कि भांति इस वर्ष भी उनके दिव्य स्मृति में 10 मार्च को पुण्यतिथि मनाया जाएगा। जिसमें अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी का पुण्यतिथि 8 मार्च को हैं परंतु उस दिन होली रहने के कारण कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए 10 मार्च को कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे, विशिष्ट अतिथि कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा होंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी 1962 से 1967 तक डालटनगंज विधानसभा के विधायक थे। अधिवक्ता के रूप में 1950 में प्रैक्टिस ज्वाइन की तथा वे फौजदारी मामले के जाने-माने वकील थे। संयुक्त बिहार में विद्वान अधिवक्ता में उनका नाम शामिल था। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *