नेतरहाट के माधव टोला में पाँच एकड़ में लगे अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

सच खबर, लातेहारः लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के माधव टोला में छापामारी कर लगभग 5 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को आरोपी भी बनाया है। आरोपियों में अगस्त भगत, प्रभात तिग्गा और राजकुमार यादव शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, कि नेतरहाट थाना क्षेत्र के माधव टोला में बड़े पैमाने पर कुछ तस्करों के द्वारा अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना पर नेतरहाट थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और अफीम की खेती के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने माधव टोला में लगभग 5 एकड़ भूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यहां कुछ और इलाकों में भी अफीम की खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफीम तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि अफीम की खेती करने वाले तथा ग्रामीणों को इसके लिए प्रोत्साहित करने वाले अपराधियों को भी चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील किया कि किसी भी सूरत में लालच में आकर इस प्रकार के जहर की खेती ना करें। यदि कोई इस प्रकार की खेती कर रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *