कांग्रेस की होली मिलन समारोह में भोजपुरी कलाकार दिखाएंगे जलवा

सच खबर, बरवाडीहः बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के रेन बसेरा परिसर में रविवार 5मार्च को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस राज गुप्ता ने बताया कि रविवार को रेन बसेरा परिसर में सुबह 11ः00 बजे मुख्य अतिथि मनिकाविधान सभा के स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के उद्घाटन के पश्चात होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जहां प्रखंड के सभी पंचायतों समेत दूरदराज से काफी संख्या में कांग्रेस जन मे शामिल होंगे। वही बाहर से आए हुए भोजपुरी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता ने आयोजित होली मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है. वही कार्यक्रम कीसफलता को लेकर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र राम, सुरेश मिश्रा समेत अन्य सदस्य सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *