पलामू की अध्यक्षता में स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई

सच खबर, मेदिनीनगरः आज दिनांक 04/03/2023 को उपायुक्त, पलामू की अध्यक्षता में स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें उपविकास आयुक्त के द्वारा योजना की पूर्ण जानकारी मुहैया कराई गई। आज के जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगरपरिषद एवं छत्तरपुर नगर परिषद से नगर मिशन प्रबंधक उपस्थित हुए।
स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत नगरनिगम क्षेत्रान्तर्गत ऋण प्राप्त फुटपाथी विक्रेताओं और उनके परिवारो को सरकार के 08 प्रकार के योजनाओं से जोड़ कर लाभ प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। उपायुक्त महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार के जितने भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, उन सभी से योग्य लाभुकों को जोड़ कर लाभ दिलवाया जाए।
सरकार की 08 योजनाएंः- प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, बीओसीडब्लू अंतर्गत निबंधन, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वन नेशन वन कार्ड, वन नेशन वन कार्ड उपर्युक्त सभी 8 योजनाओं से ऋण प्राप्त फुटपाथी विक्रेताओं और उनके परिवारों को योजना के अनुरूप योग्यता के अनुसार कैम्प आयोजित कर उनका आवेदन प्राप्त करना व लाभ दिलाना है।
उपायुक्त, पलामू के द्वारा संबंधित सभी विभागीय कार्यालय के पदाधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में 13 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक लगने वाले कैम्प में सिटी नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करते हुए सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *