सच खबर,मेदिनीनगरः सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयों पर आयोजित कार्यक्रम के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चैनपुर प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों क्रमशः शक्ति केंद्र बुढ़ीवीर के बूथ संख्या 35,36 शक्ति केंद्र रबदा बूथ संख्या 24,25 शक्ति केंद्र खुरा कला बूथ संख्या 17,18,19 एवं शक्ति केंद्र बरांव बूथ संख्या 62,63,64 पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 31 जनवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पढ़कर सुनाया गया। उक्त अभिभाषण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में किए मुख्य कार्यों एवं गरीब कल्याण को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी, विकसित भारत का विजन, आजादी के 75 वर्ष से प्रारंभ हुए अमृतकाल की हमारी प्राथमिकता एवं समस्याओं का स्थायी सामाधान की ओर बढ़ रहे सफल प्रयास और वैश्विक सहयोग के आधार के रूप में भारत के उदय का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, रामलव चौरसिया, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे सिकन्दर चौधरी, आनन्द सिंह, मुखिया अरविन्द तिवारी, बिंदेश्वरी उरांव, सीता साव, एवं बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के सदस्यगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी।