हथियार के साथ एक गिरफ्तार, एक देषी कट्टा, मोबाइल और दो ंिजंदा कारतूस बरामद

सच खबर, मेदिनीनगरः चैनपुर थाना में एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार एक व्यक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि पांच मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम ंकंकारी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार के साथ घुम रहे हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना पर पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने अवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। निर्देशानुसर रात्रि गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कंकारी ग्राम के कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया। उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा, और दो ंिजंदा कारतूस,एक रेडिमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही उसका पल्सर बाइक जिसका नम्बर जेएच 03 क्यू 3625 है उसे भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ का दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *