कांग्रेस द्वारा होली मिलन समारोह व होली गायन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

सच खबर,बरवाडीहः प्रखंड के रेन बसेरा परिसर में रविवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह सह होली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया . कार्यक्रम में मनिका विधानसभा के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य अतिथियों का माला पहना कर स्वागत कर किया गया. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने पूरे मनिका विधानसभा के लोगों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी . कहां की रंगों का त्योहार होली पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का पर्व है इसे आपसी सद्भाव एवं सौहार्द पूर्वक ही मनाएं. इस अवसर विधायक व उपस्थित अन्य लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामना दी. कार्यक्रम में बाहर से आए हुए भोजपुरी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया .वही इसके उपरांत सामूहिक भोज कार्यक्रम कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजन किया गया था. जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. कार्यक्रम का संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने की वही मौके पर निजाम अंसारी, प्रिंस राज गुप्ता, अजय कुमार सिंह, बिट्टू,मनोज जायसवाल, अजय चंद्रवंशी, शिवानंद तिवारी, रविंद्र राम, ज्वाला प्रसाद, उमेश प्रसाद ,अजीत कुमार ,राजदीप रिकी,मनान अंसारी, रणविजय सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रेम कुमार सिंह पिंटू,सुरेश मिश्रा, मोहम्मद सईद अंसारी, हिमांशु गुप्ता, राहुल गुप्ता समेत दूसरे प्रखंडों से कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत दोनों समुदाय के काफी संख्या में विधायक समर्थक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *