सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य इकाई द्वारा आज पलामू सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
इसमें समुदाय उत्प्रेरण(सहिया) और आईईसी(प्रचार-प्रसार) आदि कार्यों की समीक्षा की गई। राज्य समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. जॉन एफ केनेडी ने कहा कि राज्य गाइडलाइंस को फॉलो करें और बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। बताया गया कि बेहतर कार्य करने वाली सहियाओं को मेडल, बैज, प्रोत्साहन राशि एवं बंडी दी जाएगी।
स्वास्थ्य के कुल 14 इंडिकेटर में बेहतर करने वाली कुल स्वास्थ्य सहियाओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य और श्वेत बैज पहना कर सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण सहिया को एक हजार रुपए, रजत को 500 और कांस्य श्रेणी की सहिया को 250 रुपए मानदेय के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य भर की स्वास्थ्य सहियाओं को टैब भी प्रदान किया जाएगा। जिससे सहिया एप्प के माध्यम से कार्य करने में आसानी होगी।