उर्स मनाने को लेकर कमिटी का हुआ गठन, मो. मुस्तकीम अध्यक्ष बने

सच खबर, महुआडांड़ः प्रखंड के बाजार शेड में रविवार को हजरत अंजान शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उर्स कमिटी अध्यक्ष मो मुस्तकीम ने की। बैठक में आगामी 26 अप्रैल की धूमधाम से उर्स मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से उर्स कमिटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के पद पर मो इस्तेखार अहमद,हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज कुमार जयसवाल, अध्यक्ष के पद पर मो. मुस्तकीम,उपाध्यक्ष के पद पर मो. ह्यूम अंसारी,नसीम अंसारी,नुरुल हसन अंसारी,अजित पाल कुजुर, सचिव के पद पर मो. आजाद अहमद, मजहर खान, शंभू प्रसाद, कोषाध्यक्ष के पद पर भानु प्रसाद, मंत्री के पद पर बसारत अली,शिवनाथ प्रसाद,संदीप प्रसाद, परवेज आलम, इस्तियाक अंसारी, हबीबुला खान और सदस्य के तौर पर रसीद खान, अरसद अली, रसीद हजाम, महमुद हजाम, इस्तियाक शाह का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *