सांसद जयंत सिन्हा को रोड के कालीकरण के कार्य को स्वीकृत कराने पर बधाई दी

सच खबर,गोला,रामगढ़ः हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से गोला मंडल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तीन कालीकरण रोड़ का स्वीकृति प्रदान की है। यह रोड कुष्टेगढ़ा से सुतरी ,हुप्पु दशरथ चौक से बंदा जोभिया से खैराजरा रजरप्पा मंदिर से हेसापोड़ा तक रोड का कालीकरण किया जाना है। इससे पूर्व इन तीनों जगहों के जनता द्वारा आवेदन देकर रोड बनाने की मांग की गई थी। अब बहुत जल्द रोड बनना आरंभ होगा। इससे पहले भी गोला प्रखंड में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रोड का शिलान्यास किया गया था। सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा सांसद के प्रयास हमेशा रहता है कि किसी को भी कठिनाई का सामना न हो। यह रोड़ बनने से लोगों को आने-जाने में बहुत ही सहुलियत होगी इसके लिए गोला मंडल से सांसद जयंत सिन्हा को बहुत बहुत बधाई देते हैं। गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव महामंत्री सह उप मुखिया जितेंद्र साहु सांसद प्रतिनिधि सह उप प्रमुख विजय ओझा, जिला उपाध्यक्ष स्नेह लता चौधरी, खाद्य आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक, रवि हाजरा, अर्जुन प्रसाद, पंचम चौधरी, संतोष कुशवाहा, गोपाल सिंह, देंवती देवी, सुलेखा देवी, प्रदीप ठाकुर, प्रदीप बर्मन, राकेश पंडा, सचिन कुमार, विकास मणि पाठक, ललन कुशवाहा, रामकुमार नायक, लखन अग्रवाल, अवध किशोर अग्रवाल, अमृत करमाली, सुधा देवी, आर एन सिंह, उज्जवल चक्रवर्ती, अनिल कुमार, मुन्ना नायक, सोमरा नायक, एसानुल हक, अनुज प्रसाद, संतोष साव, नंदकिशोर महतो, प्रकाश कपूर, सुधीर कुमार महतो आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *