अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठे को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा करवाया गया ध्वस्त

सच खबर, गढ़वाः जिले में संचालित अवैध चिमनी भट्ठो पर कार्रवाई की कड़ी में आज गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के द्वारा गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत अवैध रूप से संचालित लोहे की चिमनी के ईट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए उपयोग में लाए जा रहे चिमनी को ध्वस्त किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई की मेराल प्रखंड अंतर्गत परसही ग्राम में खुर्शीद आलम, मदन कमलापुरी एवं दो अन्य द्वारा अवैध रूप से लोहे के चादर से निर्मित चार चिमनी भट्ठा चलाए जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच अवैध चिमनी भट्टा को ध्वस्त कर दिया गया। साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *