सच खबर, चतराः झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की आज से शुरू हो रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को जिला प्रशासन की ओर से ढेरो सारी शुभकामनाएं दी गई हैं। उपायुक्त अबु इमरान ने कहा हे कि सभी छात्र-छात्राओं तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो । आम जनता से अपील है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं तथा परीक्षा के आयोजन में लगे हुए पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, कर्मी, पुलिस बल का पूर्ण सहयोग करें और किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था में समस्या उत्पन्न न करें।