पिरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा गूगल प्रोजेक्ट रीड अलोंग पर कार्यशाला का आयोजन

सच खबर, गढ़वाः 15 मार्च गुरुवार को जेएसएलपीएस गढ़वा के सभागार में पिरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा गूगल प्रोजेक्ट रीड अलोंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर श्री कामेश कुमार और फेलो दुर्गेश तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में जेएसएलपीएस के सुरेश कुमार सिंह, अभिज्ञान कुमार और सभी ब्लॉक्स के बीपीएम वाइपी उड़ान के बीपीएम उपस्थित थे। कार्यशाला में कामेश कुमार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि देश के 112 आकांक्षी जिलो में से गूगल द्वारा इस अकादमिक वर्ष में केवल 30 जिलो को चुना गया है, जहां पर रीड अलोंग प्रोजेक्ट को चलाया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि गढ़वा जिले में पिरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में सुधार हेतु किये जा रहे प्रयासों जैसे- विद्यालय में असेंबली, लाइब्रेरी, बाल संसद एवं आंगनवाड़ी में सुधार हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। फेलो दुर्गेश तिवारी ने जिले में बुनियादी शिक्षा अभियान को सफल बनाने में रीड अलोंग ंचच के महत्व को सबके सामने रखा। दुर्गेश ने बताया कि बताया गया कि जिले में नीति आयोग के शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कई नवाचारी माध्यम अपनाए जा रहे है, उसी क्रम में गूगल ने रीड अलोंग एप्प विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से छोटे बच्चे कहानियों के माध्यम से भाषायी समझ विकसित कर सकते है। ंचच में दिए गए अस्सिस्टेंट की मदद से बच्चे बिना किसी बाहरी मदद के स्वयं से हिंदी और अंग्रेज़ी की कहानियां पढ़ सकते हैं और अपनी भाषायी क्षमता विकसित कर सकते हैं। इसके अलावा एप्प में दिए गए ज्ञानवर्धक मनोरंजक खेल बच्चो को भाषा मे पकड़ बनाने में मददगार है। उपस्थित सभी सदस्यों ने ंचच का उपयोग करके देखा और शिक्षा के क्षेत्र में गूगल के इस नवाचारी प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *