एसपीएमएच जोरकट अस्पताल की बड़ी सफलता, तीन दिनों से बेहोष महिला को लाया होष में

सच खबर, मेदिनीनगरः रांची रोड सीआरपीएफ कैम्प समीप जोरकट में स्थित स्वामी प्रज्ञानंद मगध सुपरस्पेशललिटी अस्पताल में 2 दिन से आइसीयू में भर्ती आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी जो तीन दिनों से बेहोश थी। उसे सदर से शहर के बड़े डॉक्टरों द्वारा रांची रेफर कर दिया गया था। मरीज बड़गढ़ में आंगनबाड़ी सेविका है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हमारे अस्पताल परिवार की मेहनत से अभी सही सलामत बात करने लगी। शहर के डॉक्टरों द्वारा भी रांची रेफर कर दिया गया था पर मरीज के परिजनों को किसी ने बताया कि जोरकट अस्पताल भी नया खुला है। वहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम है एक बार वहाँ भी देख लीजिए। मरीज के परिजन वहां गए और 2 दिन के भीतर मरीज को होश आ गया है एकदम ठीक है और सबसे बात कर रही हैं । अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 1-2 में पूरा रिकवर हो जाएगी चिंता की कोई बात नहीं है। एसपीएमएच परिवार के डॉ रमाशंकर सिंह जिन्हंे 45 वर्ष का अनुभव है। वहीं डॉ भरतप्रसाद सिंह को 44 वर्ष का अनुभव है। इनके साथ ही डॉ मनीष रंजन शुक्ला व मैनेजर कौटिल्य द्विवेदी,आशीष तिवारी व परिवार के सभी सदस्यों ने रात-दिन एक करके मरीज को होश में ला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *