डीएमएफटी अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के 165 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय

सच खबर, मेदिनीनगरः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने डीएमएफटी अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त श्री दौड़े ने बैठक में जिले के 165 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराना, विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग का शौचालय एवं चाहरदीवारी निर्माण, बिश्रामपुर के लालगढ़ अवस्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और पंडित दीनदयाल स्मृति भवन का जीर्णाेद्धार, शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, पूरनाडीह एवं कुंदरी वन प्रक्षेत्र में अग्नि की रोकथाम हेतु आवश्यक उपकरण की व्यवस्था, मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत डाली रेलवे क्रॉसिंग, बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ एवं पंजरीकला रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस का निर्माण, नीलांबर -पीताम्बरपुर में सामेकित आजीविका पार्क का निर्माण, हुसैनाबाद प्रखंड के जिला परिषदीय दुकान के ऊपर 50 दुकानों का निर्माण, जिले के 16 प्रखंडों में दोना पत्तल निर्माण इकाई का अधिष्ठापन, साहित्य समाज चौक के पास अतिरिक्त केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण और सोलर लाइट का निर्माण आदि से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, डीएफओ, नजारत उप समाहर्ता शैलेश सिंह, सीएस, डीएसओ, डीआईओ सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *