सच खबर, गढ़वाः भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता हेतु शुक्रवार 17 मार्च का ेसमाहरणालय के सभागार में उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला साख योजना (2023-24) की अनुशंसा तथा ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे कैम्पों समेत अन्य बैंकिंग कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। प्रारंभ में उपायुक्त ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं बैंकों के प्रतिनिधियों से उनका परिचय एवं उनसे संबंधित किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया। बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं यथा केसीसी० राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन महिला स्वयं सहायता समूह योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत अन्य की उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने नए ब्रांच खोलने को लेकर आ रही समस्याओं से भी अवगत हुए। उपायुक्त ने डीडीएम नाबार्ड एवं डीपीएम जेएसएलपीएस से बात करते हुए जिले में उपलब्ध पलाश के फूलों से नेचुरल रंग तैयार करने को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं यथा केसीसी,मुद्रा जैसे ऋण का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुँचाने हेतु सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय समेत जिला अग्रणी प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस सभी बैंकों के प्रतिनिधि, एसप्रिसनल डिस्ट्रक्ट फिलो समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।