नव वर्श प्रतिपदा पर संघ ने किया षौर्य प्रदर्षन

सच खबर,मेदिनीनगरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेदिनीनगर द्वारा हिंदू नव वर्ष उत्सव एवं पद संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुणे गणवेश में स्वयंसेवकों ने जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है एवं संगठन गढ़े चलो सुपंथ बढ़े चलो भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो.. गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया। कुल बारह स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा एवं स्वागत किया गया। बौद्धिक के क्रम में कुटुंब प्रबोधन के क्षेत्रीय टोली के सदस्य श्रीमान सुनील वर्णवाल ने कहा नववर्ष के साथ-साथ डॉक्टर बलिराम हेडगेवार का आज जन्मदिन है, जो प्रत्येक स्वयंसेवकों के लिए गर्व का विषय है । इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में समाज में जो तमस व्याप्त है उसमें नवचौतन्य का जो परिदृश्य दिख रहा है उसमें डॉक्टर साहब का बड़ा योगदान है ।आज परिवार बिखर रहा है इस दृष्टिकोण से हमें भारतीय चिंतन मूल्यों की ओर लौटना होगा तभी हमारा परिवार और समाज बच पाएगा । हिंदू नव वर्ष पर आज हम सभी स्वयंसेवक संघ संकल्प लें कि अपने बच्चों और परिवार के बीच संवाद करें। कार्यक्रम में नगर संघचालक श्रीमान सुनील मिश्रा जी, विभाग कार्यावाह राजीव ,जिला कार्यावाह सत्येंद्र,सह जिला कार्यवाह अमितेशवर दयाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ,प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह , उपमहापौर मंगल सिंह एवं समाज की सज्जन शक्तियां सम्मिलित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *