हेमंत सरकार अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगी हैः राजेन्द्र सिन्हा

सच खबर,मेदिनीनगरः आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पण किया गया। उसके बाद अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में सबों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक राजनेता, अर्थशास्त्री, और दलितों के लिए काम करने करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।डॉ अम्बेडकर एक महान देशभक्त, न्याय के पुजारी, शिक्षाविद और दलितों के मसीहा थे। ब्रिटिश काल में भी उन्होंने अपने आप को उस समय के उच्चतम शिक्षित भारतीय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया। झारखंड की हेमंत सरकार अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगी है। उनके दिखाए रास्ते पर आज दलित, आदिवासी वंचितों को उनका हक और सम्मान दिलाया जा रहा है। सामाजिक समरसता के साथ मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी कार्य कर रहे हैं। बाबा साहेब ने देश में व्याप्त छुआछूत, गरीबी और नारियो के प्रति होने वाले भेदभाव के खिलाफ लड़ने की ठान ली और इसके लिए इन्होने जीवन भर संघर्ष किया। इनका मानना था कि जब तक देश के दलित, वंचित और शोषित वर्ग के लोगो को बराबरी का दर्जा नहीं मिल जाता है, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। भीमराव अम्बेडकर भारत के ऐसे पहले नेता थे, जिन्होंने दलितों के प्रतिनिधी के रूप में तीनो गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था।’ इस मौके पर जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, रंजन चंद्रवंशी, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, अनुराग सिंह, संयुक्त सचिव, चंदन सिन्हा, झामुमो नेता सन्नी शुक्ला, प्रदीप सिंह, अविनाश देव, देवानंद भारद्वाज, परवेज अख्तर, मुकेश चौधरी, मिथिलेश शुक्ला, अमन कुमार, रंजन कुमार, मन्नत सिंह, दीपू चौरसिया, अखिलेश सिंह, छोटू त्रिपाठी। रंजीत जायसवाल अफसर रब्बानी रजिया नियाजी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *