डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उपायुक्त ने बाबा साहेब के मूर्ति पर किया माल्यार्पण

सच खबर, चतराः डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिले के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर उपायुक्त अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी समेत जिले के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलें। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब के जन्मदिन की सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *