सच खबर,मेदिनीनगर। पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने एक प्रेसवार्त्ता कर बताया कि 27 फरवरी को नौडीहा थाना अंतर्गत 2.50 के लगभग ग्राम तुरकुल में नक्सली रजंन की दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जब नौडीहा थाना की पुलिस पदाधिकारी, सीआरपीएफ 134 बटालियन एफ कम्पनी के कमांडेट एवं जवान फौरन ही वहां पहुंचे। वहां पर रंजन जी का दस्ता अपने 15-18 हथियारबंद सदस्य मौजूद था। जिसमें निशान जी, उज्जवल जी, हरेन्द्र पासवान, महेश्वर राम,सुनील पासवान,रोहित भुइयां, रंजन जी ,विशाल यादव, रोशन उरांव, यमुना भुइयां,बच्चन जी,मन्टु जी,नगीना जी,नन्दू जी एवं एक अज्ञात सदस्य था। ये सभी पुुलिस के जवानों को देखकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। टीएसपीसी के नक्सलियों के द्वारा रिहायशी इलाके तुरकुल गांव को लक्षित कर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस कप्तान ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान महिलाएं और बच्चों के सामने आ जाने के कारण पुलिस ने उनको बचाते हुए फायरिंग की गई। अगर वह वहां नहीं होते तो पुलिस को और भी सफलता मिल सकती थी। वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक खून के धब्बे दिखाई दिये। पुलिस द्वारा 18 रांउड और वहीं नक्सलियों के द्वार 50 राउंड फायरिंग की गई। नक्सली जंगली इलाके और गड्ढों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। नक्सली वहां पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं छोड़ गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई में एक 47 राइफल का मैगनीज उसका जिंदा 07 कारतूस,03 मोबाइल,नक्सली पर्चा, पिट्ठू एवं बैडिंग में खाने-पीने ,नहाने धोने और पहनने की वस्तुएं बरामद की है। वहीं, पुलिस द्वारा नक्सलियों के समर्थक सुरेन्द्र भुइयां, मिथलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिथलेश ंिसंह द्वारा चोरी-छुपे मुठभेड़ में जख्मी रंजन जी का प्राथमिक उपचार किया गया। खोजी कार्रवाई में नक्सली घबड़ाकर तितर-बितर हो गए। दूसरे दिन नक्सली का इलाज करनेवाले मिथलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तरपुर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 2018 के बाद यह टीएसपीसी नक्सलियों के साथ यह पहली मुठभेड़ है। नक्सलियांें के विरूद्ध कार्रवाई नौडीहा बाजार, छतरपुर ,नावाबाजार,पाटन, नावाजयपुर ,मनातू इत्यादि थाना क्षेत्र के घने जंगलों में समेकित रूप से यह सघन अभियान जारी है।