भार्गव सेना ने गांव में मनाया परशुराम भगवान का जन्मोत्सव

सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा एक नई पहल करते हुए इसबार अक्षय तृतीया के अवसर पर प्राकट्य चिरंजीवी भगवान परशुराम जन्म उत्सव मनाया। इस कड़ी के अंतर्गत इसबार लहल्हे पंचायत के सिंदुरिया शिव मंदिर के प्रांगण में पूजा-अर्चना कर और भगवान परशुराम के जयकारों के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया गया। इस बार राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव ने जिला मुख्यालय को छोड़ कर जन्मोत्सव गावं में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि आने वाले दिनों में हर गावं पंचायत में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया जाय। भगवान परशुराम किसी जाती विशेष के नहीं हैं बल्कि सर्वत्र समाज व सनातनियों के अराध्य है। इसी उद्देश्य के साथ भार्गव सेना के द्वारा जन्मोत्सव को मनाया गया। मौके पर पुरोहित निरंजन मिश्रा और रमेश पांडे के द्वारा पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ यजमान अमित तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न कराई गई।ग्रामीणों मुरलीधर तिवारी,अनूप तिवारी,बिकास पांडे,पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष तिवारी,कमलेश पाण्डे, ब्रजेश पांडे,राजे तिवारी,ब्रजेश तिवारी,पीयूष,रामु सहित तमाम ग्राम वासियों पंचायत वासियों के द्वारा भार्गव सेना के इस कार्य की सराहना की गई।कार्यक्रम उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया और भगवा अंगवस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर परशुराम सेना भार्गव के प्रमंडलीय संरक्षक मृत्युंजय तिवारी,ब्रजेश तिवारी, विकास तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला, मुकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी,अरबिंद पांडे,परवीन तिवारी, आशुतोष तिवारी ब्राह्मण,सचिन पांडे, अमित पांडे, करन कांत तिवारी, संजीत पांडे, रिशु,प्रभाष तिवारी, अभय पाठक, मुकेश पाठक सहित काफी संख्या में परशुराम भार्गव के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *