सच खबर,मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू इकाई के द्वारा पलामू के पावन धरा पर पहली ऐतिहासिक चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के मन्दिर निर्माण के निमित्त भूमि पूजन किया जा रहा है। जो कि 3 मई दिन बुधवार उद्योग विभाग के पीछे मथुराबाडी़ रेड़मा मेदिनीनगर में हो रहा है, जिसमें पूजन प्रारंभ सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा। पूजन उपरांत बाद आत्मीय भंडारा एवं प्रसाद वितरण परशुराम भक्तों के आगमन तक चलते रहेगी। इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव झारखण्ड की टीम एवं पलामू जिला कमिटी के द्वारा लगातार पलामू ज़िले के सभी ब्राह्मण बहुल क्षेत्रों में भ्रमण कर उनको आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके तहत लहलहे, राकींकला , सतबरवा, लोहड़ी, सिनदूरिया, पथरही, तेतरांई, पांकी, सिंगरा, हमीदगंज,पूर्वडीहा सहित कई अन्य क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंम्पेन चला कर लोगों को जागरूक कर भूमि पूजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि भगवान परशुराम जी के मन्दिर के लिए जो भूमि पूजन किया जा रहा है वो पूरे भारत वर्ष के लिए नया व अनूठा देखने के लिए परशुराम भक्तों को मिलेगा। प्रदेश संरक्षक सिंगरा निवासी कमलेश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम की गाथा अजर-अमर है । हम सब को उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने की जरूरत है जिस तरह से सभी संतों को एकजुट कर एकता के परिचय देते हैं उन्होंने राक्षसों का वध किया था। ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव ब्राह्मणों एवं सनातन संस्कृति को नाश करने की मंशा रखने वालों का नाश करने का कार्य करेगी। प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि जहां राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के सिपाही समयाभाव के कारण नहीं पहुच पा रहे हैं तो उन सभी से आशा है कि अखबार,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,सोसल मीडिया और जैसे भी के माध्यम से हम सभी हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं सभी लोग ससमय कार्यक्रम में पहुंचें। आपकी उपस्थित ही इस कार्यक्रम की शोभा हैं। प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा इस भूमि पूजन कार्यक्रम मे किसी जाती विशेष का बंधन नहीं है, जो भी परशुराम भक्त है सभी लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बन अपने आप को अनुग्रहित कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे अपना परिवार का कार्यक्रम बताते हुए सभी को आमंत्रित किया है। इस आमंत्रित करने वालों की टोली में अग्रणी भूमिका निभाने वालों की टोली में प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी, प्रमंडलीय संरक्षक बसंत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी छोटू, प्रमंडलीय अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे, प्रमंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, अरविंद पांडे, संजीत पांडे, राहुल पाठक, अंकित पांडे, विश्वजीत दिक्षित, सूरज पांडे, अमित शुक्ला, बिटू पांडे, अमित पांडे, अमित तिवारी, सोनू तिवारी, ऋतिक चौबे, रमेश पांडे, दीपक गिरी, राहुल उपाध्याय, नवनीत शुक्ला सहित कई अन्य राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारी एवं सदस्यों की लगातार उपस्थिती हो रही है।