सच खबर, छत्तरपुरः छत्तरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात की शतकीय ऐतिहासिक पारी को अपने क्षेत्र में सशक्त रूप से यादगार बनाने के लिए और मोदी जी की चिर परिचित नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ को ध्यान में रखते हुए 181 जनकल्याण योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। इन योजनाओं में मुख्य रूप से पुलिया,घाट,पीसीसी पथ, शमशान शेड, यात्री शेड, विवाह मंडप, नाली निर्माण, कुआँ, छलका निर्माण, चबूतरा निर्माण, आहर निर्माण, पक्का घाट, बांध मरम्मती, विद्यालय चारदीवारी और जलाशय योजनाएं शामिल है। विधायक पुष्पा देवी ने बच्चों, महिलाओं और साथी कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात सुनने के बाद पाँच करोड़ की लागत से 181 जन कल्याण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक पुष्पा देवी ने बच्चों और महिलाओं को सम्मानित भी किया। पुष्पा देवी ने प्रधानमंत्री के शतकीय एपिसोड के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए बताया कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है। देश के मुखिया द्वारा रेडियो पर जन संवाद स्थापित करने का यह विश्व की पहली ऐतिहासिक पहल है। जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ा है। बच्चों से लेकर किसानों, उद्यमियो और समस्त समाज इस जनसंवाद से लाभान्वित हुआ है।