पांकी प्रखंड मैं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में जागरूकता अभियान चलाया अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा मतदान से संबंधित जानकारी दिया । जिसमें बताया गया कि सभी मतदाताओं अपने बूथ में जाकर सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान करना है। साथ ही मतदान से संबंधित शपथ भी दिलाया प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि मतदान के दिन सभी लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करना है साथ ही आम लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक भी करना है इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह, बीपीएम रमेश प्रसाद त्रिवेदी, एफटीसी शिवकुमार, एडमिन राहुल कुमार, डीईओ जयंत कुमार, सीसी राजन कुमार, शाह जहांगीर, रोशन कुमार, संतोष गुप्ता, बैजू कुमार यादव, अजीत कुमार, आईपीआर विकास कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, रीना देवी महिला समूह के सभी कैडर एवं संकुल के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे