झारखंड दस्तावेज नवीस संघ का प्रान्तीय सम्मेलन शुरू

सच खबर, गोला। शनिवार को झारखंड दस्तावेज नवीस संघ का दो दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन गोला स्थित आर.एस.सेलिब्रेशन पैलेस में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पुर्व मंत्री सह् वर्तमान गिरीडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । इसके पूर्व सांसद के आगमन पर संघ के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तथा संघ के सदस्यों की उपस्थिति में सांसद ने झंडोत्तोलन किया । संघ के पदाधिकारियों ने खतियान से संबंधित त्रुटियों से सांसद को अवगत कराया तथा कहा कि किस तरह लोगों को जमीन की खरीद-बिक्री में आ रही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । सांसद ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से समस्याओं के निराकरण का प्रयास करुंगा , हालाँकि जमीन का मामला राज्य का विषय है , फिर भी मैं विसंगतियों को दूर करवाने हेतु मुख्य सचिव से बात करुंगा तथा आपलोगों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर जाउंगा । मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दूर्गा राम, महामंत्री पुष्कर कुमार साहू, प्रदेश प्रवक्ता बालेश्वर राम, मुख्य संरक्षक करीम खाँ, जयप्रकाश बर्णवाल, स्वागत अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, स्वागत मंत्री सुदीप कुमार, मुख्य व्यवस्थापक बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रदेश कार्यालय सचिव सनत कुमार सिन्हा, मो. एकराम, बिरेन्द्र सिन्हा अभिषेक सिन्हा, जीवन बक्शी सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *