होली क्रॉस स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग आयोजन

बालकृष्ण और राधा के रूप में बच्चों ने मोहा सबका मन

सच खबर, डाल्टनगंज (पलामू)। शिवाजी मैदान स्थित होली क्रॉस स्कूल में गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और बच्चियां राधा के रूप में सजकर आए, जिनकी अदाएं और रंग-बिरंगे परिधान देखकर प्राचार्य चंद्रभूषण सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक अभिभूत हो उठे।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य श्री सिन्हा ने अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह की सहभागिता विद्यालय के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा है।

इस वर्ष भी विद्यालय में परंपरागत रूप से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्तिक वर्मा, सौरभ कुमार, परी कुमारी, आकृति कुमारी, तनुष राज, अंशुमन कुमार, आकांक्षा, जिया, आनंदी, दुर्गा, स्वाति, आंचल, अंजलि, आकांक्षा सहित कई बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं—मनोज कुमार सिन्हा, संध्या सिंह, पूजा शरण, मिद्धत जाया, जानवी, प्रीति, सानिया, शिवरानी, वैष्णवी, नूर फातिमा प्रवीण, अजीत दुबे और कविता देवी—का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *