आजसू के दीपू चौरसिया ने झामुमो का दामन थामा

सच खबर, मेदिनीनगर। सोमवार 28 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला कार्यालय में पलामू जिला कमेटी जिला कमेटी पर आस्था रखते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आजसू पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पलामू जिला अध्यक्ष दीपू चौरसिया ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीपू चौरसिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हूं। मैं कई वर्षों से आजसू पार्टी से जुड़ा रहा। श्री चौरसिया ने सुप्रीमो सुदेश महतो से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा पार्टी अपने मुख्य धारा से भटक गई है। इस पार्टी मैं नियम प्रणाली की बहुत कमी ह,ै इसीलिए मैं झामुमो पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो का सदस्यता ग्रहण की। श्री चौरसिया ने कहा कि पार्टी की जिम्मेवारी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी,गोपाल कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, कमाल खान ,नवीन सिन्हा राकेश सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *