आदि कर्मयोगी अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

चार दिवसीय प्रशिक्षण में 6 जिलों के प्रशिक्षणार्थी होंगे शामिल

सच खबर मेदिनीनगर- जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सोमवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 6 जिलों के प्रशिक्षणार्थियों को अगले चार दिनों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य

आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य देशभर के जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

  • 17 विभागों के 25 इंटरवेंशन को 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 63,843 गांवों में लागू किया जा रहा है।
  • इसके तहत 5 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदायों को कन्वर्जेंस के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण का संचालन स्टेट मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है।

झारखंड में प्रशिक्षण

झारखंड राज्य में इस अभियान के तहत 3 स्टेट प्रोसेस लैब 18 से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं। पलामू में आयोजित लैब का स्थल स्थानीय रमाडा होटल है।
इस प्रशिक्षण में 6 जिले—पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार और रामगढ़—के प्रतिभागी शामिल हैं।

शामिल विभाग

इस कार्यक्रम में कुल 7 विभागों की भागीदारी है—

  • पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • वन विभाग
  • ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट
  • पब्लिक हेल्थ विभाग
  • पब्लिक हेल्थ एवं सैनिटेशन विभाग

विशेष संबोधन

इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी. एन. प्रसाद ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिभागियों से संवाद किया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पृष्ठभूमि

विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना” के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *