सच खबर, मेदिनीनगर। जनता शिवरात्रि महाविद्यालय,मेदिनीनगर में 07ः04ः2022 को रूम जी 2 मे नूतन वर्ष के नाम पर धर्म विशेष के नारे लगाए गए, जो की संविधान के अनुच्छेद 27 और 28 का उल्लंघन है। आखिर ये आयोजन किसके अनुमति से किया गया और कौन लोग शामिल थे। उन सभी पर नियम संगत कानूनी कारवाई की जाए। श्री विदेशी पांडेय ने कहा कि जब तक जांच पूरी नही होती, तब तक सीसीटीवी के फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। किसी भी एजुकेशन संस्थान में धार्मिक शिक्षा किसी भी तरह से उचित नहीं हैं, क्योंकि महाविद्यालय में सभी जाति सभी धर्म के लोग पढ़ते है तो ऐसा किस के आदेश से हो रहा हैं। महाविद्यालय परिसर में नूतन नव वर्ष मनाया गया कल इस्लाम वर्ष मनाया जाएगा फिर विवाद का जड़ शैक्षिणक माहौल बनने के जगह बिगड़ेगा इसको बढ़ावा देने वाले पर कार्रवाई हो।