आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गढ़वा के ग्राम पंचायत उडसुगी में कुल 906 आवेदन आऐ

सच खबर, गढ़वाः प्रखंड गढ़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत उडसुगी में 14 नवम्बर सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत उडसुगी में कुल 906 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय उडसुगी की छात्राओं तथा जेएसएलपीएस की सखी मंडलों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी सम्मानित ग्रामीणों को संबोधित किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के समस्या का समाधान करना है। अतः सभी ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन हमारे स्टाल पर जमा करें और अपने पंचायत को विकास की ओर अग्रसर करें। कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने ग्रामीणों को संबोधित किया। कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया जिसके अंतर्गत जेएसएलपीएस के द्वारा मुख्यमंत्री फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत दुलारी देवी और प्रमिला देवी को सॉल और प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा कैश क्रेडिट लिंकेज के रूप में 62 लाख रुपए की राशि का चेक सखी मंडलों के सखियों को अपने आजीविका को बढ़ाने के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुखिया तेतरी देवी, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा सभी विभागों के कर्मी तथा सम्मानित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *