सच खबर, मेदिनीनगर एमके. डीएवी. पब्लिक स्कूल मेदनीनगर की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सोमवार 14 नवम्बर को बाल दिवस के मौके पर स्वतंत्र देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 134 वी जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान द्वारा पंडित नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों ने छात्रों की भूमिका निभाते हुए प्रार्थना सभा की गतिविधियों को संपन्न किया, जिसे देखकर छात्र अति आनंदित थे। पंडित नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा शिक्षकों सुश्री सुभाषिनी श्रीकंठ एवं श्री दिनेश दुबे द्वारा आकर्षक ढंग से की गई। इस अवसर पर छात्रों ने एक लघु नाटिका द्वारा कक्षा कक्ष का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे बच्चों ने आनंदित मन से देखा व सराहा । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने चाचा नेहरू के भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष एवं योगदान की विस्तृत चर्चा की। लाहौर सम्मेलन, पंचवर्षीय योजना, सविनय अवज्ञा आंदोलन पंचशील एवं द्वितीय विश्व युद्ध के परिदृश्य को रेखांकित करते हुए उन्होंने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का रचनाकार कहा। प्राचार्य जी ने पंडित नेहरू के प्रसिद्ध भाषण ष्ट्राईस्ट विद डेस्टिनीष् के प्रमुख अंशों की व्याख्या करते हुए पंडित नेहरू के देश विभाजन की संवेदना को बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनाक्षी करण ने किया।