सच खबर, गोलाः गोला प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार 14 नवम्बर को भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा मगरपुर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों विभिन्न गांव से गुजरते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद, भारत जोड़ों यात्रा जिंदाबाद आदि के नारों से गुंजायमान होता रहा। यात्रा का शुभारंभ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सोनी ने किया। इस यात्रा पर मुख्य रूप से जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक,जिला विश्वरी के सदस्य वरिष्ठ नेता मोहम्मद एहतेशामउद्दीन अंसारी, जिला के उपाध्यक्ष बेतूल कला पंचायत के मुखिया जाकिर अख्तर, जिला अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष मोहम्मद यासीन अंसारी, जिला के सचिव प्रदीप कुमार महतो, सुरेश रविदास, मुस्लिम अंसारी, गुलाम सरवर, लखेश्वर महतो, पिंगलेश कुमार महतो मगनपुर के उप मुखिया अकबर अंसारी, महेंद्र करमाली, विजय करमाली, जिलेबी नायक, मोहम्मद समीर अंसारी, रिजवान अंसारी, शफीक अंसारी, कमरुल मियां एवं पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित शामिल थे।