नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया ब्रजगृह मतगणना केन्द्र का निरीक्षण

सच खबर,लातेहारः नगरपालिका आम निर्वाचन 2022ः2023 की तैयारियों को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज,लातेहार स्थित ब्रजगृह एवं मतगणना केंद्र बनाये जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को बज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *