सच खबर, मरकच्चोःनवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगोडीह निवासी शिवशंकर साव को नवलशाही थाना पुलिस ने 12 नवम्बर की रात लगभग 11 बजे रांची रेलवे स्टेशन पर से सकुशल बरामद कर लिया। नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि उक्त युवक की खबर दिल्ली में होने की मिली थी तत्पश्चात नवलशाही थाना पदस्थापित एसआई रंजीत कुमार लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंच कर अगल बगल पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक रांची आने वाली ट्रेन में होने की सूचना मिली। एसआई रंजीत कुमार ने इसकी सूचना नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा को दी। नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे रांची पहुंच कर रांची रेलवे आरपीएफ पुलिस के सहयोग से शिव शंकर साव को बरामद कर लिया। जानकारी हो कि नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के ग्राम डोंगोड़ीह निवासी अर्जुन साव ने थाना में गुमशुुदगी को लेकर सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। वही दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरा पुत्र शिवशंकर साव उम्र 33 वर्ष 2 नवंबर सुबह 7 बजे वाहन संख्या जेएच 11पी 0214 से लखीसराय बिहार निकला था, जिसके बाद 10 बजे दिन तक फोन पर बात हुई, जिसमें कोडरमा स्थान बताया। इसके बाद फोन चालू था रिंग होता था परंतु बात नही होने लगी। अंतिम बार रात 3 बजकर 35 मिनट फोन चालू था, लेकिन बात नही हो सकी। इसके बाद बिहार के लखीसराय जहां रहता था वहां संपर्क करने पर वहां भी पहुचने का सूचना नही मिला, जिसके बाद 3 नवंबर को थाना में आवेदन देकर शनहा दर्ज करवाते हुवे खोजबीन की गुहार लगायी गयी।वही नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा एवं एसआई रंजीत कुमार के प्रयास से लापता हुए युवक को सही सलामत बरामद कर नवलशाही थाना परिसर लाया गया। वहीं युवक से पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मुझे अनजान लोगों ने नौकरी देने की बात कहकर मेरे साथ क्या किये मुझे मालूम नहीं। वही पूछताछ कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।