सच खबर, मेदिनीनगरः राज्य निर्वाचन आयोग अब किसी भी वक्त निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकता है। इसी के साथ पलामू जिले में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ए. दोड्डे ने मेदिनीनगर नगर निगम के लिए निर्वाची पदाधिकारियों (आरओ) और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों ( एआरओ) को प्रतिनियुक्त कर दिया है। महापौर पद के लिए अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह को आरओ जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड न. 1 से 7 तक के आरओ मेदिनीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकरी अमिताभ भगत बनाये गये हैं जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी सह नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर कुणाल को एआरओ बनाया गया है। वार्ड संख्या 8 से 14 तक के निर्वाची पदाधिकारी सदर सीओ झुन्नु कुमार मिश्रा को बनाया गया है जबकि जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिल देव ठाकुर सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे। वार्ड संख्या 15 से 21 के लिए चौनपुर बीडीओ गिरिवर मिंज को आरओ जबकि लघु सिंचाई प्रमंडल मेदिनीनगर के सहायक अभियंता दुर्गेश पांडेय को एआरओ बनाया गया है। वार्ड संख्या 22 से 28 तक के लिए आरओ की जिम्मेवारी चौनपुर के सीओ संजय कुमार बाखला को दी गयी है जबिक सतबरबा सीओ प्रशांत् कुमार को एआरओ बनाया गया है। वार्ड संख्या 29 से 35 तक के लिए रामगढ़ के बीडीओ पार्थ नंदन को आरओ और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पलामू के सहायक अभियंता आनंद कुमार तिवारी को एआरओ बनाया गया है। विश्रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह को आरओ और कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद को एआरओ बनाया गया है। नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 7 तक के आरओ विश्रामपुर के बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम और एआरओ सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार, वार्ड संख्या 8 से 14 तक के लिए पांडु के बीडीओ राहुल उरांव और एआरओ सहायक अभियंता सतीश कुमार सिंह, वार्ड संख्या 15 से 20 के लिए उंटारी रोड के बीडीओ ललित राम को आरओ तथा सहायक अभियंता सुजीत कुमार भगत को एआरओ बनाया गया है। हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुसैनाबाद के एसडीओ कमलेश नारायण को आरओ और मोहम्मदगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर ओझा को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 1 से 8 तक के लिए हुसैनाबाद के बीडीओ रतन कुमार सिंह को आरओ और सहायक अभियंता मुकुंद उरांव को एआरओ, वार्ड 9 से 16 तक के लिए हुसैनाबाद के सीओ नन्द कुमार राम आरओ और सहायक अभियंता बलराम सिंह को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. शब्बीर अहमद को आरओ और हैदरनगर के अंचल अधिकारी राजीव नीरज को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड 1-8 तक के लिए हरिहरगंज के सीओ वासुदेव राय को आरओ तथा सहायक अभियंता हरेराम सिंह को एआरओ, वार्ड 9 से 16 तक के लिए पीपरा की बीडीओ अनिता केरकेट्टा को आरओ तथा प्राक्कलन पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रेम कुमार महतो को एआरओ बनाया गया है। छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरओ छतरपुर के एसडीओ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता जबकि नौडीहा बाजार के बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल को एआरओ बनाया गया है। छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड 1-8 तक के लिए आरओ छतरपुर के बीडीओ अशोक कुमार को और एआरओ नावाबाजार के बीडीओ अमीर हम्जा को बनाया गया है। वार्ड 9-16 के आरओ छतरपुर के सीओ मोदस्सर नजर मंसूरी और एआरओ सहायक अभियंता नागेन्द्र कुमार शुक्ला को बनाया गया है। इसके अलावा वार्डों का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।