सच खबर, छतरपुरः गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज सड़मा छतरपुर के प्राचार्य स्वस्ति कुमारी की पुत्री डा. स्वप्निल को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किए जाने पर कॉलेज कर्मियों ने बधाई दी है। गुरुवार को रांची में बिरसा कृषि विवि के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने पूरे विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रीकल्चर की टापर डा. स्वप्निल को चांसलर अवार्ड देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने डा. स्वप्निल को यूनिवर्सिटी की ओर से प्लांट ब्रीडिंग में प्रथम श्रेष्ठता के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने उसे मास्टर आफ साइंस एग्रीकल्चर की उपाधि प्रदान की। वर्तमान में डा. स्वप्निल उड़ीसा पारालखेमुन्डि स्थित सेंचुरियन यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर व वैज्ञानिक जीन की खोज पर शोध कर रही हैं। डा स्वप्निल की पिता डॉ प्रमोद कुमार (वैज्ञानिक) क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि स्वप्निल बचपन से ही प्रतिभावान छात्रा रही हैं। कॉलेज कर्मी सुजीत कुमार बंपर,विकास अग्रवाल, अर्चना कुमारी,मित्तल सिंह,सुरेंद्र कुमार,नेहा कुमारी, निरंजन सिंह,अविनाश सिंह, बीरबल कुमार,आशा तिग्गा,प्रमोद ठाकुर,रेखा अग्रवाल,रामविलास यादव, अखिलेश यादव,कमलेश, शीला सहित कॉलेज कर्मियों ने झारखंड के राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।