नये अपराधी गिरोह पर पुलिस ने लगाई लगाम, देसी कट्टा, मोबाइल और बाइक बरामद, आठ गिरफ्तार

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू पुलिस अपने तेज तरार पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर चलते हुए अब तक कई नामी गिरामी अपराधियों को गिरफतार कर विभिन्न कांडो का उद्भेदन कर चुकि है। वहीं अब नक्सली भी अपनी आखिरी सांस गिन रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ नये आपराधिक गिरोह को पकड़ कर भविष्य की कई कांडो पर लगाम लगा रही है। एक ऐसा ही बिल्कुल नये गिरोह का मामला पाटन थाना मे 18 जनवरी को लुट-पाट के संबंधित दर्ज हुआ। इसमे पलामू पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से अपराध मे शामिल इस गिरोह को दबोच लिया है। एक प्रेस वार्ता में पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मोबाईल और पैसा लुटने का यह मामला 18 जनवरी को पाटन थाना में दर्ज हुआ था। पलामू एसपी के दिशा निर्देश के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग, पु.नि. विशुनदेव पासवान पाटन अंचल द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसके तहत छापामारी कर लुटे गये दो मोबाईल घटना मे इस्तेमाल दो पल्सर मोटरसाईकिल, एक देशी कट्टा के साथ सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये है। गिरफ्तार आरोपियों में लव कुमार, अखिलेश राम, शिव शक्ति, पवन कुमार, अमीत कुमार, शिवम कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार शामिल हैं। एक अन्य अभियुक्त आशीष कुमार इनमे से एक हैै। इन सभी की उम्र अठारह से बीस वर्ष है। पुलिस अधिक्षक ने आगे बताया कि देशी कट्टा अखिलेश राम के पास से मिला है। वहीं इस गिरोह का सरगना शिव शक्ति राम उर्फ रोहित पासवान है। यह घटना स्थल बंका नदी के तट पर ग्राम बरसैता मे हुई थी। पूरे लूट कांड में एक हजार रूपये लूटे गए थे। प्रारंभिक अनुसंधान मे यह बिल्कुल नई गिरोह लगता है, लेकिन बरामद देसी कट्टा पुराना है। जैसे-जैसे अनुसंधान आगे बढे़गा कुछ नई बातों का पता जरूर चलेगा। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत मंे भेजा जा रहा है। इस छापामारी दल मे पु.नि. विशुनदेव पासवान, पु.अ.नि. गुलशन गौरव,थाना प्रभारी, पु.अ.नि. वरूण कुमार हजाम(अनुसंधानकर्ता), पु.अ.नि. रोबिन्स कुमार, हव. सुमेर हेम्ब्रम, हव. मानका बाॅकिरा, विनय कुमार सिंह जितेन्द्र कुमार रजक,रविन्द्र कुमार, विनय कुमार राम, सपु. हेमन्त कुमार पासवान, चा.आ. रंधीर कुमार, चाआ. सूरज साहु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *