सच खबर, मेदिनीनगरः आज छह फरवरी सोमवार को बेलवाटिका चैक का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्व. गणेश प्रसाद वर्मा’ के नाम पर किया गया! आज से बेलवाटिका चैक ‘स्वर्गीय गणेश प्रसाद वर्मा चैक’ के नाम से जाना जाएगा । बेलवाटिका मुहल्ले में पांच स्वतंत्रता सेनानी मुख्य रूप से सक्रिय थे, जिनके अगुवा थे गणेश प्रसाद वर्मा । गणेश प्रसाद वर्मा और नंदकिशोर प्रसाद वर्मा उर्फ नंदा बाबू की जोड़ी ने अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया । आजादी की लड़ाई के दौरान गणेश प्रसाद वर्मा अनेकों बार जेल गये और उन्हें पटना, बक्सर के जेलों में रखा गया था । इनकी गिरफ्तारी नवरात्रि के समय हुयी थी, जिस समय वो मलेरिया से ग्रस्त थे। अस्पताल से स्ट्रेचर मंगाकर डालटनगंज जेल भेजा गया था। स्वर्गीय पूरनचंद इनके शिष्य थे और वेदप्रकाश भसीन, तीर्थ भसीन, नंद किशोर प्रसाद वर्मा, राजेश्वर बाबू, गंगा बाबू , रामजन्म सिंह आदि इनके सहयोगी थे ।स्वर्गीय गणेश प्रसाद वर्मा के पुनीत कार्यों को श्रद्धांजलि देते हुए आज इस चैक का नामकरण मेदिनी नगर की मेयर अरूणा शंकर के हांथों अनावरण के बाद किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय गणेश प्रसाद वर्मा के एकमात्र जीवित पुत्र आनंद पाल वर्मा, पौत्र केतन वर्मा, नीतीश चाणक्य, कुणाल आनंद,विवेक वर्मा, लक्ष्य श्रेष्ठ,वार्ड नंबर 21 की वार्ड पार्षद श्रीमती अंजना देवी, महेश प्रसाद, सुनील गुप्ता, ‘ वरदान चैरिटेबल ट्रस्टश् की सचिव और स्वर्गीय श्री गणेश प्रसाद वर्मा की पौत्रवधू श्रीमती शर्मिला वर्मा और टीम की सदस्य राखी सोनी, संध्या अग्रवाल, बेबी विश्वकर्मा एवं बहुत सारे गणमान्य मुहल्ले वासी मौजूद थे ।