महिला स्वयं सहायता समूह के कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन को वित्तीय साक्षरता का छह दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,28 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः पोखराहा खुर्द स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पलामू में 6-दिवसीय वित्तीय साक्षरता कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन किया गया। इस अवसर पर 28 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र का वितरण आरसेटी के निदेशक ब्रह्मा नन्द साह, जे.एस.एल.पी.एस. पलामू के जिला प्रबंधक, एफ.आई, विकास खालखो एवं कार्यक्रम समन्वयक जितेन्द्र मेहता ने संयुक्त रूप से किया। मंच का संचालन संकाय जयंत चक्रवर्ती ने किया। आरसेटी के निदेशकब्रह्मा नन्द साह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरसेटी में अब आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो जाने से प्रशिक्षण काफी रुचिकर हो गया। समूह के दीदी-लोग प्रशिक्षण पाकर इसका भरपूर फायदा उठा सकती हैं। उन्होंने कहा छः दिवसीय वितीय साक्षरता के प्रशिक्षण के बाद दीदी-लोग अब अपने-अपने पंचायत में वित्तीय साक्षरता के बारे में प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों एवं महिलाओं को जागरूक करेंगी। संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक श्री जितेन्द्र मेहता ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद नयी उर्जा के साथ आप अपने कार्य को करके स्वरोजगारी बन सकते हैं। प्रशिक्षण का लाभ उठाकर प्रतिभागियों को व्यावसाय करना चाहिए। महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनें। जरुरतमंदो को स्वरोजगार करने के लिए यथासंभव ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा। षेश पेज दस पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *